हममें से ज़्यादातर लोग कभी न कभी फिसल कर, फँस कर या अन्य कारणों से गिरे हैं। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, गिरने की घटनाऍं बढ़ती जाती हैं और चोट लगनी की संभावना भी बढ़ जाती है। 65 वर्ष से अधिक उम्र के एक तिहाई लोग हर साल एक बार गिरते हैं, और बुढ़ापे के साथ-साथ गिरने का ख़तरा बढ़ता जाता है।1
गिरना हड्डी के फ्रैक्चर का सबसे आम तरीका है। कमर के फ्रैक्चर जैसे अशक्त करने वाले फ्रैक्चर्स अक्सर लोगों की आज़ादी छीन लेते हैं और उन्हें नर्सिंग होम या सेवा संस्था में भर्ती होना पड़ सकता है। साथ ही, गिरने का अनुभव अपने साथ नियंत्रण खोने की भावना और दुबारा गिरने का डर भी लेकर आता है।
बढ़ती उम्र के साथ, आपके शरीर में दृष्टि की समस्या, कमज़ोर मांसपेशियों और जोड़ों की जकड़न जैसे बदलाव हो सकते हैं, जो आपकी गिरने की संभावना को बढ़ा देते हैं। गिरना स्वास्थ्य संबंधी समस्या, दवाओं के दुष्प्रभाव और संतुलन की समस्या का भी संकेत हो सकता है। छोटी अवधि की बीमारियाँ (जैसे फ्लू और अन्य संक्रमण) या सर्जरी अस्थायी रूप से आपकी गिरने की संभावना बढ़ा देती हैं। गिरने की कोई भी घटना होने पर अपने डॉक्टर से बात करना महत्वपूर्ण है। इन घटनाओं को ‘ध्यान न देने’ या ‘लापरवाही’ बोलकर अनदेखा न करें।3
अच्छी बात यह है कि ज़्यादातर गिरने की घटनाओं की रोकथाम संभव है और बुज़ुर्गों के लिये कई प्रकार की सहायता और सहयोग उपलब्ध है।
पेश हैं आपके स्वास्थ्य में सुधार लाने और गिरने के ख़तरे को कम करने के लिये कुछ शानदार रणनीतियाँ: 3
References – Do you know the signs?
1 Sambrook P, et al. Lancet 2006;367:2010–18.
2 International Osteoporosis Foundation. Spot the signs of a broken spine. 2018. osteoporosis.foundation/educational-hub/material/brochures.
3 Gonnelli S, et al. Osteoporos Int 2013;24:1151–59.
4 Lems WF. Ann Rheum Dis 2007;66:2–4.
5 Xu W, et al. Bone 2011;48:307–11.
6 International Osteoporosis Foundation. Osteoporosis.Risk.Check. 2019. riskcheck.osteoporosis.foundation.
7 Siminoski K, et al. Osteoporos Int 2005;16:403–10.
8 Cosman F, et al. Osteoporos Int 2014;25:2359–81.
9 International Osteoporosis Foundation. Treatment. osteoporosis.foundation/patients/treatment
10 Guglielmi G, et al. Eur Radiol 2008;18:1484–96.