50 वर्ष से ज़्यादा उम्र में अपनी हड्डियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें
Banner

बढ़ती उम्र के साथ अपनी हड्डियों के स्वास्थ्य की जानकारी रखें

सभी को बढ़ती उम्र के साथ उनकी हड्डियों की जानकारी रखनी चाहिये। क्या आप जानते हैं कि ऑस्टियोपोरोसिस एक दीर्घकालीन बीमारी है, जो दुनिया भर में 200 मिलियन (20 करोड़) महिलाओं को प्रभावित करती है? वास्तव में, 60 वर्ष से ज़्यादा उम्र की हर दस में से एक महिला को ऑस्टियोपोरोसिस है और इसका जोखिम उम्र के साथ बढ़ता जाता है।1

लेकिन ऑस्टियोपोरोसिस सिर्फ बुज़ुर्गों को ही प्रभावित नहीं करता, और यह किसी भी उम्र में हो सकता है। इसे ‘‘शांत बीमारी’’ कहा जाता है, क्योंकि कई लोगों में हड्डी टूटना इसका पहला लक्षण होता है। इसलिये अपनी हड्डियों के स्वास्थ्य, और हड्डियों का क्षय रोकने वाले आहार, व्यायाम और जीवनशैली के घटकों की जानकारी होना सभी के लिये महत्वपूर्ण है। हम सभी को जीवन के हर चरण में हड्डियों का अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त हो सकता है।

मेनोपॉस (रजोनिवृत्ति) की शुरुआत में महिलाओं को जोखिम ज़्यादा होता है

जैसे-जैसे महिलाऍं रजोनिवृत्ति (मेनोपॉस) की ओर बढ़ती हैं, हॉर्मोन स्तरों में बदलाव के कारण हड्डियाँ मिनरल्स खोने लगती हैं, जिससे हड्डियों की मज़बूती और संरचना कमज़ोर होने लगती है। वास्तव में, रजोनिवृत्ति (मेनोपॉस) के बाद पहले 5-7 वर्षों में हड्डियों की 20% सघनता खो सकती हैं।2 समय से पहले रजोनिवृत्ति (45 की उम्र से पहले) और हॉर्मोन के निम्न स्तरों की कोई भी लंबी अवधि भी हड्डियों की सघनता खोने का कारण हो सकती है। हड्डियों की सघनता में किसी भी प्रकार की कमी हड्डियों में मामूली चोट से फ्रैक्चर होने का ख़तरा बढ़ा देती है, जिसके कारण खड़ी होने जितनी या उससे भी कम ऊंचाई से गिरने पर फ्रैक्चर हो सकता है। फ्रैक्चर उम्र बढ़ने का सामान्य लक्षण नहीं है, इसलिये आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य की जानकारी रखना और उन्हें सुरक्षित रखने के कदम उठाना महत्वपूर्ण है।

आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य को समझने का समय निकालें

आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य को और आपको ऑस्टियोपोरोसिस होने के ख़तरे को समझने की शुरुआत के लिये इंटरनेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन ऑस्टियोपोरोसिस रिस्क चेक (riskcheck.osteoporosis.foundation/) एक अच्छा साधन है।

यह एक ऑनलाइन उपकरण है, जो आपको आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य के बारे में जानने और आपके जोखिम के कारकों को समझने का मौका देता है। आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़े सवालों का जवाब दें और अपनी रिपोर्ट प्राप्त करें जिसमें आपके नतीजे और आपके जोखिम के कारकों की जानकारी हो। आप यह रिपोर्ट अपने डॉक्टर के पास ले जा सकते हैं और हड्डियों के टूटने की रोकथाम की योजनाओं के विषय में चर्चा कर सकते हैं।

4 हड्डियों को स्वस्थ रखने की रणनीतियाँ

इनमें से कुछ (या सभी हों सके, तो बेहतर्) रणनीतियों को आपके 50 वर्ष से अधिक उम्र के हेल्थ प्लान का हिस्सा बनायें! 2-4

STRATEGY TIPS FOR HEALTHY BONES
1. नियमित रूप से व्यायाम करें
  • नियमित और विविध व्यायाम मुद्रा के सुधार में सहायक होते हैं, मध्यमभाग की स्थिरता बढ़ाते हैं और संपूर्ण तंदुरुस्ती का स्तर बढ़ाते हैं - ये सभी साथ मिलकर गिरने की रोकथाम करते हैं और आपको फ्रैक्चर होने का ख़तरा कम करते हैं।
  • सप्ताह में तीन से चार बार 30-40 मिनट के लिये वज़न उठाने के व्यायाम करने का प्रयास करें।

2. स्वस्थ आहार लें
  • कैल्शियम हड्डियाँ बनाने और उन्हें मज़बूत रखने के लिये महत्वपूर्ण है। रोज़ डेरी प्रॉडक्ट्स, सब्ज़ियों, मछली और अन्य कैल्शियम से भरपूर आहार द्वारा कैल्शियम की 3-5 खुराक प्राप्त करने की कोशिश करें।
  • विटामिन डी अत्यावश्यक है, क्योंकि यह कैल्शियम यह कैल्शियम के अवशोषण में आपकी हड्डियों की मदद करता है और साथ ही आपके रक्त में कैल्शियम के स्तर को भी संतुलित करता है। आपका शरीर सूर्य किरणों की मदद से विटामिन की निर्मिती करता है।

3. स्वस्थ वज़न बनाये रखें
  • 19 kg/m2 से कम बॉडी मास इंडेक्स (BMI) महिलाओं में एस्ट्रोजन स्तर कम करता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है। स्वस्थ आहार शरीर का सामान्य वज़न बनाये रखने में सहायक होता है और आपके शरीर को हड्डियों के लिये लाभकारी पोषक तत्व प्रदान करता है।

4. बेहतर विकल्प चुनें
  • शराब पीना कम करना और धुम्रपान छोड़ना या कम करना जीवनशैली में सुधार की ओर समझदारी भरा कदम है। बहुत ज़्यादा शराब पीना आपके गिरने या फ्रैक्चर के ख़तरे को बढ़ा सकता है और साथ ही इससे हड्डियों का क्षय भी हो सकता है। 
  • पाया गया है कि धुम्रपान बोन मिनरल डेंसिटी को कम करता है और आपकी हड्डियों के लिये कैल्शियम का अवशोषण मुश्किल बना देता है। अगर आप धुम्रपान करते हैं, तो उसे छोड़ना मुश्किल हो सकता है। आपके डॉक्टर धुम्रपान कम करने या पूरी तरह छोड़ने में आपकी सहायता कर सकते हैं। 

हाल के पोस्ट

References – One broken bone leads to another

1 Kanis JA, et al. Bone 2004;35:375–82.

2 Gonnelli S, et al. Osteoporos Int 2013;24:1151–59.

3 Amgen and International Osteoporosis Foundation. Fight the fracture IOF survey. 2017. osteoporosis.foundation/educational-hub/material/surveys

4 International Osteoporosis Foundation. That’s osteoporosis. A compact guide to osteoporosis and its prevention and treatment. 2019. osteoporosis.foundation/educational-hub/material/brochures.

5 International Osteoporosis Foundation. Facts and statistics. osteoporosis.foundation/facts-statistics

6 WebMD. The basics of a broken wrist. webmd.com/a-to-z-guides/.

7 Lyet J. The Journal of Lancaster General Hospital 2006;1.

8 Gehlbach S, et al. J Bone Miner Res 2012;27:645–53.

9 Lee SH, et al. Acta Orthop Traumatol Turc 2016;50:437–42.

10 Kanis JA, et al. Osteoporos Int 2013;24:23–57.

11 Black DM, et al. N Engl J Med 2007;356:1809–22.