घर पर गिरने की रोकथाम करें
Banner

घर को फॉल-प्रूफ बनाये

आधी से ज़्यादा गिरने की घटनाऍं घर पर या घर के आस-पास होती हैं। फँसने के ख़तरे सभी जगह होते हैं, लेकिन हम या तो उन पर ध्यान नहीं देते, या उन्हें मामूली समझ कर उन्हें ठीक नहीं करवाते। पेश हैं आपके द्वारा किये जाने वाले कुछ उपाय।1

आपके घर का क्षेत्रफल मैं क्या कर सकता हूं?

घर के आस-पास

  • आपके द्वारा ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली चीज़ों को आस-पास ही रखें

फर्श

  • ऐसी चीज़ों को हटा दें, जिनमें आप उलझ सकते हैं, जैसे गलीचे, बिजली के तार और जनरल कटर
  • फर्निचर को रास्ते से हटा कर चलने का मार्ग साफ़ करें (इसमें किसी की मदद लें)

बाथरूम्स

  • शावर, बाथ और टॉयलेट जैसे गीले हिस्सों में फिसलन-रोधक चटाइयाँ रखें
  • जहाँ आपको चलने-फिरने में मदद की ज़रूरत हो, वहाँ हैंडरेल्स लगायें
  • ज़्यादा स्थिरता के लिये शावर में एक कुर्सी लगाने पर विचार करें

रसोई

  • स्टोव और किचन सिंक के पास फिसलन-रोधक चटाई का इस्तेमाल करें
  • छलके हुए पदार्थों को तुरंत साफ़ करें
  • चाय के कप जैसी दैनिक इस्तेमाल की चीज़ों को आस-पास ही रखें

सीढ़ियाँ

  • सुनिश्चित करें कि सीढ़ियों पर पर्याप्त रोशनी हो, सीढ़ियों के ऊपर और नीचे, लाइट स्विच लगाना सहायक हो सकता है
  • दोनों तरफ मज़बूत हैंडरेल्स लगायें

बेडरूम्स

  • अपने बेडरूम और बाथरूम में नाइट लाइट लगायें, ताकि आप रात को आसानी से चल-फिर सकें

हाल के पोस्ट

References – Prevent falls in your home

1 Bone Health & Osteoporosis. Preventing falls and broken bones. bonehealthandosteoporosis.org.