आपकी माँ को ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है
Banner

हर रोज़, दुनिया भर की लाखों महिलाऍं स्तन और अन्य कैंसर्स की नियमित जाँच की मांग करती हैं। कई देशों में महिलाओं को मैमोग्राम या पैप स्मीयर के लिये आमंत्रित करने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑस्टियोपोरोसिस स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर, दोनों की कुल संख्या से भी ज़्यादा आम है? दुनिया भर में लगभग 20 करोड़ महिलाऍं आज ऑस्टियोपोरोसिस के साथ जी रही हैं, जो स्तन कैंसर के 69 लाख और सर्वाइकल कैंसर के 15 लाख मामलों से कहीं ज़्यादा है।1,2 यह बात ज़्यादा लोगों को पता नहीं है। चलिये  पता  करते  है  ऐसा  क्यूँ   है ।

ऑस्टियोपोरोसिस एक शांत बीमारी है

अगर आपको ऑस्टियोपोरोसिस है, तो आपकी हड्डियों  का साथक्षय होता है जिसके कारण वे कमज़ोर होती जाती हैं और उनके टूटने की संभावना बढ़ सकती है। वास्तव में, 50 वर्ष से अधिक उम्र की हर 3 में से 1 महिला की हड्डी ऑस्टियोपोरोसिस के कारण टूटती है।1लेकिन आपको अपनी हड्डियों के कमज़ोर होने का पता नहीं चलता, और कई लोगों के लिये टूटी हड्डी अक्सर पहला संकेत होती है।

अगर मेरी माँ को ऑस्टियोपोरोसिस है, तो क्या होगा?

फ्रैक्चर कष्टदायक हो सकता है, जिसके कारण लंबा समय स्वास्थ्य सुधार में बीत सकता है और उनके लिये उनके दैनिक काम करना मुश्किल हो सकता है, जिससे उनकी आत्मनिर्भरता कम हो जाती है - और यह सिर्फ छोटी अवधि के लिये नहीं होता। कमर के फ्रैक्चर के एक साल बाद भी 60% लोगों को खाने, कपड़े पहनने या स्नान करने में मदद की ज़रूरत पड़ती है; 80% लोगों को गाड़ी चलाने या ख़रीदारी करने में परेशानी होती है; और 25% लोगों की मौत हो जाती है।3-5 यानि कि एक ऑस्टियोपोरोसिस का फ्रैक्चर आपकी माँ और उनके पूरे परिवार को प्रभावित कर सकता है।

मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरी माँ को ऑस्टियोपोरोसिस है।

स्तन और सर्वाइकल कैंसर की ही तरह,ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम की जाँच के लिये भी टेस्ट उपलब्ध हैं। आपको और आपकी माँ को भी ऑस्टियोपोरोसिस की जाँच करानी चाहिये। आज ही शुरू करें!

  • ऑनलाइन riskcheck.osteoporosis.foundation पर जायें और ऑस्टियोपोरोसिस रिस्क टेस्ट लें
  • इस वेबसाइट पर ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर्स के बारे में और पढ़ने के लिये यहाँ क्लिक करें
  • अपनी माँ को डॉक्टर के पास ले जायें और आज ही ऑस्टियोपोरोसिस की जाँच करायें

हाल के पोस्ट

References – Your mum could have osteoporosis

1 International Osteoporosis Foundation. Facts and statistics. osteoporosis.foundation/facts-statistics.

2 International Agency for Research on Cancer. Cancer Today. 2018. gco.iarc.fr.

3 International Osteoporosis Foundation. The Asia-Pacific regional audit. Epidemiology, costs & burden of osteoporosis in 2013. osteoporosis.foundation/educational-hub/material/audits.

4 International Osteoporosis Foundation. That’s osteoporosis. A compact guide to osteoporosis and its prevention and treatment. 2019. osteoporosis.foundation/educational-hub/material/brochures.

5 Cooper C. Am J Med 1997;103:12S-17S; discussion 17S–19S.