ऊपरी तौर पर पूर्णिमा को लगता था कि उसे ऑस्टियोपोरोसिस के कोई भी लक्षण नहीं हैं। उसके कुछ दोस्तों की ऑस्टियोपोरोसिस नामक बीमारी के कारण हड्डियाँ टूटी थीं, जिसमें हड्डियाँ कमज़ोर हो जाती हैं और अंत में टूट जाती हैं। इसके कारण वह चिंतित हो गयी। अगर उसके साथ भी ऐसा ही हुआ तो? उसकी ही गली में रहने वाली उसकी एक सहेली को कमर टूटने के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, और उसे उस तकलीफ से नहीं गुज़रना था।
तो अगली बार जब वह फैमिली डॉक्टर के पास गयी, तो उसने अपना जोखिम जानने के लिये अपनी जाँच करने के लिये कहा।
पहला चरण था पूर्णिमा के स्वास्थ्य और चिकित्सीय इतिहास पर नज़र डालना, जिससे उसकी हड्डियों के स्वास्थ्य का अंदाज़ा मिला: 1
| विषय | मामले का इतिहास | |
| 50 से ज़्यादा उम्र? | हाँ, पूर्णिमा 71 साल की है - ऑस्टियोपोरोसिस 50 वर्ष से ज़्यादा उम्र की पोस्टमेनोपॉसल (रजोनिवृत्त) महिलाओं और 70 वर्ष से ज़्यादा उम्र के पुरुषों को होता है | |
| 50 वर्ष की उम्र के बाद हड्डी टूटी है | नहीं, उसका पिछले फ्रैक्चर का कोई इतिहास नहीं है। | |
| सामान्य से कम वज़न या ज़्यादा वज़न | हाँ, पूर्णिमा का वज़न सामान्य से थोड़ा कम है। उसका बीएमआइ 18 kg/m2 है, जो उसे ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम में डालता है। | |
| कद छोटा हो रहा है | नहीं, उसने कद में कोई कमी नहीं महसूस की है। उनके डॉक्टर ने उनका कद माप कर देखा ताकि भविष्य में उसकी तुलना की जा सके। | |
| माता-पिता का इतिहास | नहीं, पूर्णिमा के माता-पिता में से किसी को भी ऑस्टियोपोरोसिस या टूटी हड्डियों की शिकायत नहीं थी। | |
| ऑस्टियोपोरोसिस से संबंधित विका | हाँ, पूर्णिमा को टाइप 2 डायबिटीज़ मेलिटस और रियुमेटॉइड आर्थराइटिस है | |
| ऑस्टियोपोरोसिस से संबंधित दवाऍ | नहीं, वह वर्तमान में कोई दवा नहीं ले रही। | |
| बहुत ज़्यादा शराब या धुम्रपान? | नहीं, पूर्णिमा रात के खाने के साथ सप्ताह में कई बार एक ग्लास वाइन पीती है और उसने कभी धूम्रपान नहीं किया है |
पूर्णिमा की प्रतिक्रिया दर्शाती है कि उसमें ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम के कारक थे, जो उसे फ्रैक्चर्स होने का ख़तरा पैदा करते हैं। उसके डॉक्टर ने उसकी बोन मिनरल डेंसिटी मापने के लिये उसे DEXA नामक बोन स्कैन के लिये भेजा।
DEXA का अर्थ है ड्युअल-एनर्जी एक्स-रे ऐब्ज़ॉर्प्शोमेट्री। यह एक तेज़, चीर-फाड़ रहित बोन स्कैन है, जो आपकी कमर और रीढ़ की हड्डियों की सघनता मापता है। DEXA स्कैन पूर्णिमा के डॉक्टर की यह जानने में मदद करेगा कि उसे हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार की ज़रूरत है या नहीं। इस स्कैन के परिणाम को टी-स्कोर कहा जाता है, जो आपकी हड्डियों की सघनता की तुलना स्वस्थ युवा वयस्कों के आँकड़ों के साथ करता है। यह स्कोर तय करता है कि आपकी हड्डियाँ स्वस्थ हैं, हड्डियों की सघनता कम है या आपको ऑस्टियोपोरोसिस है। पूर्णिमा का टी-स्कोर फीमोरल नेक पर -2.6 है।
उसके टी-स्कोर के आधार पर पूर्णिमा के डॉक्टर ने बताया कि उसे ऑस्टियोपोरोसिस है।
पूर्णिमा के डॉक्टर ने पूर्णिमा का टी-स्कोर और उसके चिकित्सीय इतिहास से जुड़ी जानकारी एक ऑनलाइन टूल में डाली, जिसे FRAX (फ्रैक्चर जोखिम मूल्यांकन उपकरण) कहा जाता है, जो ऑस्टियोपोरोसिस के कारण हड्डी टूटने के जोखिम का मूल्यांकन करता है। इसके परिणामों से पता चलता कि उसे अगले 10 वर्ष में ऑस्टियोपोरोसिस के कारण बड़ा फ्रैक्चर होने की संभावना 1/10 (8.5%) है और कमर का फ्रैक्चर होने की संभावना 1/20 (4.5%) है।
डॉक्टर ने भविष्य में फ्रैक्चर होने के उसके जोखिम को समझाया और ऑस्टियोपोरोसिस का उपचार शुरू करने की सलाह दी। साथ मिलकर, वे हड्डियों के स्वास्थ्य की योजना तैयार करेंगे, ताकि वह टूटी हड्डियों से सुरक्षित रह सके।
पूर्णिमा एक काल्पनिक मरीज़ है
References – One broken bone leads to another
1 Kanis JA, et al. Bone 2004;35:375–82.
2 Gonnelli S, et al. Osteoporos Int 2013;24:1151–59.
3 Amgen and International Osteoporosis Foundation. Fight the fracture IOF survey. 2017. osteoporosis.foundation/educational-hub/material/surveys
4 International Osteoporosis Foundation. That’s osteoporosis. A compact guide to osteoporosis and its prevention and treatment. 2019. osteoporosis.foundation/educational-hub/material/brochures.
5 International Osteoporosis Foundation. Facts and statistics. osteoporosis.foundation/facts-statistics
6 WebMD. The basics of a broken wrist. webmd.com/a-to-z-guides/.
7 Lyet J. The Journal of Lancaster General Hospital 2006;1.
8 Gehlbach S, et al. J Bone Miner Res 2012;27:645–53.
9 Lee SH, et al. Acta Orthop Traumatol Turc 2016;50:437–42.
10 Kanis JA, et al. Osteoporos Int 2013;24:23–57.
11 Black DM, et al. N Engl J Med 2007;356:1809–22.