जीवन भर मज़बूत हड्डियाँ
Banner

कई लोगों को लगता है कि ऑस्टियोपोरोसिस बुज़ुर्गों को होने वाली बीमारी है। लेकिन मज़बूत हड्डियों की नींव तब तैयार होती है, जब हड्डियाँ विकास और वृद्धि के चरण में होती हैं। अधिकतम बोन मिनरल डेंसिटी(BMD), जो हड्डियों की मज़बूती आँकने का मापदंड है, में 10% की बढ़त ऑस्टियोपोरोसिस की शुरुआत को 13 साल आगे धकेल सकती है।

हड्डी आपके शरीर को ढाँचा देने वाला एक जीवित टिशू है। जीवन भर इसके पुनर्निर्माण और बदलाव की प्रक्रिया चलती रहती है, इसलिये पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, पर्याप्त विटामिन डी लेना और तंदुरुस्त रहना हड्डियों का अच्छा स्वास्थ्य बनाये रखने में अहम भूमिका निभा सकता है। आपकी हड्डियों को ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने का समय आ गया है - जीवन के हर कदम पर - बचपन से बुढ़ापे तक।

जीवन के हर चरण में हड्डियों को सुरक्षित रखें

बचपन और किशोरावस्था में हड्डियों को मज़बूत करें1

इस अवधि के दौरान आपकी हड्डियों के आकार और मज़बूती, दोनों में काफी वृद्धि होती है। हमारी हड्डियों का लगभग 50% हिस्सा किशोरावस्था में बनया है और यह प्रक्रिया 20 के दशक के बीच तक जारी रहती है। हड्डियों का सबसे तेज़ निर्माण लड़कों में 14 वर्ष और लड़कियों में 12.5 की उम्र में होता है।

बच्चों के लिये सुझाव:1

  • दूध और अन्य डेरी उत्पाद बच्चों के लिये आवश्यक लगभग 80% आहारीय कैल्शियम की आपूर्ति करते हैं
  • व्यायाम हड्डियों की सघनता बढ़ाने में मदद करता है, इसलिये बच्चों को घर से बाहर दौड़ने-कूदने वाली गतिविधियों में समय बिताने के लिये प्रोत्साहित करें

वयस्क के रूप में हड्डियों और मांसपेशियों की सघनता बनाये रखें।1

हम 40 वर्ष की उम्र में हड्डियों का टिशू खोने लगता हैं, जब हड्डियों के क्षय की रफ़्तार उनके निर्माण की रफ़्तार से ज़्यादा हो जाती है। इस चरण में, हड्डियों के खोने की प्रक्रिया को रोकने के लिये कदम उठायें।

युवा वयस्कों के लिये सुझाव:1

  • पर्याप्त कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी और महत्वपूर्ण माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर स्वस्थ आहार लें।
  • वज़न उठाने वाले और मांसपेशियों को मज़बूत करने वाले व्यायामों में हिस्सा लें
  • धुम्रपान और बहुत ज़्यादा शराब पीने से बचें

बुढ़ापे में कमज़ोर हड्डियों से सुरक्षित रहें1,2

महिलाऍं मेनोपॉस (रजोनिवृत्ति) के बाद 20% तक हड्डियाँ खो देती हैं और यह जीवन में आगे चल कर पुरुषों के साथ भी होता है।

बुज़ुर्गों के लिये सुझाव:1

  • हड्डियों के लिये प्रोटीन से भरपूर स्वस्थ आहार लेते रहें, ताकि मांसपेशियाँ खोने की दर कम हो सके और मांसपेशियों की कार्यप्रणाली सुरक्षित रहे।
  • कैल्शियम और विटामिन डी सप्लिमेंट्स भी आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिये सहायक हो सकते हैं
  • व्यायाम बुज़ुर्गों में भी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिये महत्वपूर्ण होता है। निजी आवश्यकताओं के अनुसार किये गये मांसपेशी मज़बूत करने वाले व्यायाम समन्वय और संतुलन में सुधार लाने में सहायक होते हैं। साथ ही यह शरीर की गतिशीलता बढ़ाता और गिरने तथा फ्रैक्चर होने का ख़तरा कम करता है।

हाल के पोस्ट

References – Strong bones throughout life

1 International Osteoporosis Foundation. Serve up bone strength throughout your life. 2015. osteoporosis.foundation/educational-hub/material/brochures.

2 Bone Health & Osteoporosis. Healthy bones for life - Patient’s guide. 2014. bonehealthandosteoporosis.org/healthy-bones-for-life.