मुझे जोखिम होने के क्या संकेत हो सकते हैं??4-8
कई कारण आपकी हड्डियों की मज़बूती को प्रभावित कर सकते हैं और आपको फ्रैक्चर होने का जोखिम पैदा कर सकते हैं।
आपको ख़तरा हो सकता है, अगर आप:
- महिला हैं, और छोटी हड्डियों वाली एशियाई तथा गोरी नस्ल से हैं, जिन्हें जोखिम सबसे ज़्यादा होता है
- आपकी उम्र 50 से ज़्यादा है
- आपका मेनोपॉस (रजोनिवृत्ति) 45 से पहले हो चुका है
- आपके परिवार में कमज़ोर हड्डियों या कम BMD का इतिहास रहा है
- आपको सीलिऐक रोग है (ग्लुटेन या गेहूं की एलर्जी)
- आपने लंबे समय तक ग्लूकोकॉर्टिकॉइड दवाऍं ली हैं
- आपके शरीर का वज़न कम है
- आपके आहार में कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा पर्याप्त नहीं है
- आप पर्याप्त व्यायाम नहीं करते या आपकी जीवनशैली स्थिर है
धुम्रपान करते हैं या तंबाकू के अन्य प्रकारों का इस्तेमाल करते हैं